जबलपुर के गढ़ा में IPL सट्टे की काली पिच: क्रिकेट सट्टे के डिजिटल जुआघर पर क्राइम ब्रांच का छापा!
जबलपुर के गढ़ा में IPL सट्टे की काली पिच: क्रिकेट सट्टे के डिजिटल जुआघर पर क्राइम ब्रांच का छापा!
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
शहर की शरीफ़ गलियों का भी अजीब मिज़ाज है जनाब!
दिन में दूध, अख़बार और बच्चों की साइकिलें गुजरती हैं!!
रात उतरते ही वही खिड़कियाँ लाइन, रेट, सेशन और ओपनिंग भाव उगलने लगती हैं।
जबलपुर के गढ़ा में IPL सट्टे का डिजिटल अड्डा देर से हुआ बेनकाब!
Jansampark Life
BBC_OF_INDIA
जनसम्पर्क Life
Jabalpur/Mp/जबलपुर/गढ़ा: प्रेमनगर के किराए के मकान में लैपटॉप-मोबाइलों से सज रही थी हार-जीत की महफ़िल अचानक थाना गढ़ा और क्राइम ब्रांच की दबिश में दो स्टोरी रंगे हाथ दबोचे गए जबकि बल्ली नाम का खिलाड़ी फ़रार होने मे हुआ क़ामयाब! जी हां.....
जबलपुर की रातें इन दिनों सिर्फ क्रिकेट नहीं देख रहीं
वे यह भी देख रही हैं कि किस तरह IPL की चमक के पीछे शहर की गलियों में लालच, लत और बर्बादी का काला कारोबार पल रहा है।
खैर गढ़ा थाना इलाके मे आने वाले प्रेमनगर में एमजी शोरूम के पीछे बना एक किराए का मकान बाहर से वैसे तो आम घर लगता था,
मगर भीतर मोबाइलों की घंटियाँ रनरेट नहीं, रुपयों की हार-जीत गिन रही थीं।
कैलकुलेटरों पर हिसाब कम, लोगों की उम्मीदों का पोस्टमार्टम ज्यादा हो रहा था।
दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से खबर मिली कि इस बंद कमरे में IPL मैचों पर सट्टे की लाइन चलाई जा रही है।
जिसके बाद थाना गढ़ा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश दी।
दरवाज़ा खुला तो कमरे में टीवी का शोर नहीं, मोबाइल स्क्रीन पर दौड़ते भाव लगते मिले।
पुलिस के मुताबिक वारदात ए मौके से जयप्रकाश यादव और अमित कुशवाहा नाम के दो आरोपी पकड़े गये, जो लैपटॉप और मोबाइलों के जरिये क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे।
कमरे से डेल कंपनी का लैपटॉप, 11 मोबाइल, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, सट्टा पर्चियाँ, डायरी, चार्जर, एक्सटेंशन बोर्ड और 6200 रुपये नगद जप्त किये गये।
डायरी के पन्नों पर लिखे अंक किसी स्कूल की गणित नहीं थे
वे उन लोगों की रातों का हिसाब थे जो एक दांव में किस्मत बदलने के धोखे में धीरेधीरे खुद को हारते चले जाते हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर घमापुर निवासी बल्ली गुप्ता का नाम लिया।
बताया गया कि महीने के पंद्रह हज़ार रुपये पर लाइन लिखने का काम होता था और पैसों का लेन-देन भी वही संभालता था।
पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, मगर सट्टे की दुनिया के असली चेहरे अक्सर पुलिस की आहट से पहले गायब हो जाते हैं।
थाना गढ़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(ए) और 49 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा था!
मगर प्रेमनगर के उस कमरे में लोग मैच नहीं, अपनी तकदीर हार रहे थे। जो भी जुआ सट्टा गेरकानूनी होने के साथ साथ बर्बादी की वज़ह भी है इसलिए जागरूकता दिखाएँ अगर आप के इर्दगिर्द कोई भी असामाजिक हरकते कारोबार मे तब्दील हो चुकी हो तो फौरन हमें ख़बर करें हम आप का नाम गोपनीय रखेंगे
तबतक के लिए ख्याल रखिये सुरक्षित होने का ढोंग करते हुए चौकन्ने बने रहिये
admin