शादी, शबाब और शर्मिंदगी का सौदा, भोपाल की युवती को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले पंजाब से दबोचे गए!
शादी, शबाब और शर्मिंदगी का सौदा, भोपाल की युवती को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले पंजाब से दबोचे गए!
Anam Ibrahim
Journalist_007
7771851163
Ps शाहजानाबाद......
शादी, शबाब और शर्मिंदगी का सौदा! भोपाल की बेटी को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले पंजाब से दबोचे गए!
इश्क़ के नाम पर रचा गया डिजिटल जाल: वीडियो वायरल की धमकी देकर मांगे 3 लाख, शाहजहांनाबाद पुलिस ने लुधियाना स्टेशन से उतारा ब्लैकमेलिंग गैंग का नकाब!
Jansampark Life
BBC_OF_INDIA
Bhopal/Mp: भोपाल इश्क़ का स्क्रीनशॉट और इज़्ज़त की ईएमआई शादी के बहाने ब्लैकमेलिंग। जी हां.....
तीन लाख की फिरौती ने एक लड़की की नींद, सुकून और समाज तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया!
हमारे देश में दो चीज़ें बड़ी सस्ती हो गई हैं
एक डेटा पैक, दूसरी इंसान की शर्म।
पहले डाकू जंगलों में मिलते थे। अब वे “हैलो डियर” बोलकर मोबाइल में उतरते हैं।
पहले लुटेरे तमंचा दिखाते थे। अब स्क्रीनशॉट दिखाते हैं।
और समाज इतना तरक्की कर चुका है कि अब किसी लड़की की इज़्ज़त का वजन किलो में नहीं, “मेगाबाइट” में तौला जाता है।
भोपाल के शाहजहांनाबाद में रहने वाली एक लड़की ने शायद यही गलती कर दी कि उसने किसी आदमी की बातों पर भरोसा कर लिया। आदमी ने पहले शादी का सपना दिखाया। हमारे यहाँ शादी बड़ा पवित्र कारोबार है। आदमी चाहे जेबकतरा हो, दलाल हो, निकम्मा हो बस “शादी करूँगा” बोल दे, समाज उसे तुरंत संस्कारी घोषित कर देता है।
इधर लड़की भरोसे में आई, उधर साहब ने अश्लील वीडियो बना लिया।
अब यह नया हिंदुस्तान है। यहाँ प्रेमपत्र नहीं लिखे जाते, यहां तो वीडियो फोल्डर बनाए जाते हैं।
फिर शुरू हुआ असली प्रेम।
तीन लाख रुपये दो
वरना वीडियो वायरल।
यानी अब मोहब्बत का अर्थ है
PayTM करो नहीं तो प्रतिष्ठा डाउनलोड कर दी जाएगी।
पीड़िता जब डर, शर्म और घुटन का बोझ उठाए शाहजहांनाबाद थाने पहुँची, तब जाकर मामला खुला। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रहा था और जान से मारने तक की बात कर रहा था।
पुलिस ने मामला दर्ज किया। धारा भी लगीं, आईटी एक्ट भी लगा। क्योंकि आजकल अपराधी चाकू कम और इंटरनेट ज्यादा चलाते हैं।
भोपाल पुलिस कमिश्नर Sanjay Kumar के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Shailendra Singh Chauhan, डीसीपी जोन-03 Ayush Gupta, अतिरिक्त डीसीपी Shalini Dixit और एसीपी Anil Vajpayee के मार्गदर्शन में पुलिस टीम पंजाब तक पहुँची।
लुधियाना स्टेशन से आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता और रंजू बाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुझे हमेशा रेलवे स्टेशन बड़े दिलचस्प लगते हैं। वहाँ आदमी दो वजह से भागता है
या तो रोज़गार पकड़ने
या गिरफ्तारी से बचने।
इस बार प्लेटफॉर्म पर टिकट से ज्यादा पुलिस की नजरें चल रही थीं।
थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उप निरीक्षक माधव सिंह परिहार, आरक्षक रिंका और महिला आरक्षक वंदना भदौरिया की टीम ने कार्रवाई की।
लेकिन असली सवाल अब भी गिरफ्तार नहीं हुआ।
सवाल यह है कि हमारा समाज लड़कियों को इज़्ज़त नहीं, डर देकर बड़ा क्यों करता है?
अपराधी जानता है कि लड़की पुलिस से कम, बदनामी से ज्यादा डरती है।
इसलिए वह कानून से पहले समाज का इस्तेमाल करता है।
और समाज?
वह आज भी वीडियो देखने वालों को नहीं, वीडियो में दिख रही लड़की को कटघरे में खड़ा करता है।
याद रखिए
जिस दिन समाज ने बदनामी के डर को अपराधी के खिलाफ इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, उस दिन ऐसे ब्लैकमेलर प्रेमी नहीं, सीधे भिखारी दिखाई देंगे।
बहरहाल यह मामला केवल एक युवती का नहीं, बल्कि उस खौफनाक डिजिटल अपराध का आईना है जहाँ मोबाइल कैमरे और सोशल मीडिया इंसानी जज़्बातों को बंधक बनाने का जरिया बनते जा रहे हैं।
बस ख्याल रखिये अपना और अपनों का.....
admin