जबलपुर कट्टे का ग्राहक तलाशता ‘नौजवान’ मंडी के पिछवाड़े पुलिस ने खोल दी ‘बारूद की दुकान’!!
जबलपुर कट्टे का ग्राहक तलाशता ‘नौजवान’ मंडी के पिछवाड़े पुलिस ने खोल दी ‘बारूद की दुकान’!!
Anam Ibrahim
Journalist_007
7771851163
Input by. Azam Lala
सफेद शर्ट, काली जींस और हथियारबंद कमर : पाटन की मंडी में ‘कट्टा मार्केट’ का कच्चा खिलाड़ी धराया!!!
पाटन की सड़क पर ‘सस्ता असलहा, गर्म कारतूस और ठंडी अक्ल’ का कारोबार!
रोज़गार नहीं मिला तो बारूद का कारोबार? मंडी के पिछले गेट पर ग्राहक के इंतज़ार में खड़ा मिला उन्नीस बरस का हथियारबंद युवक!!!
Jansampark Life
BB_OF_INDIA
जनसम्पर्कLife
Jabalpur/Mp: जबलपुर
कभी इस मुल्क के नौजवान इक़बाल के शेरों में “शाहीन” हुआ करते थे, अब वही लड़के मंडी के पिछवाड़े कमर में कट्टा खोंसे “कस्टमर वेटिंग” में खड़े मिल रहे हैं। उफ्फ़ ज़माना शायद इतना तरक्क़ी कर चुका है कि बेरोज़गारी अब सीधे बारूद की रिटेल मार्केट तक जा पहुँची है।
बहरहाल पाटन की कृषि उपज मंडी के पिछले गेट पर मंगलवार की दोपहर एक ऐसा मंज़र पकड़ा गया, जिसे देखकर अनम भी सिगरेट सुलगाकर कहता
“साहब, यहाँ इंसान कम और हादसे ज्यादा घूम रहे हैं।”
खैर मुखबिर ने पुलिस को ख़बर दी कि एक छोरा काली जींस, सफेद शर्ट, उम्र कोई तकरीबन बीस बरस के आसपास रोड किनारे 12 बोर का देशी कट्टा और कारतूस लेकर किसी ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है। यानी मंडी में अब फसल के साथ-साथ ख़ौफ़ की सप्लाई भी होने लगी थी।
थाना पाटन की टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जनाब ऐसे भागे जैसे इम्तिहान में नकलची मास्टर को देखकर भागता है। मगर घेराबंदी हुई और पूरा “कट्टा-कॉमर्स” वहीं धरा रह गया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल सिंह लोधी बताया, निवासी ग्राम छक्का महगवां, पाटन। उम्र महज़ 19 साल।
उम्र वो, जिसमें लड़के कॉलेज के फॉर्म भरते हैं, मगर साहबज़ादे कमर में लोहे का देसी कट्टा दबाकर घूम रहे थे। तलाशी में कमर के सामने की तरफ एक 12 बोर का देशी तमंचा और पेंट की जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
कहते हैं गांवों में पहले लड़कों के हाथ में हल अच्छा लगता था, अब कुछ हाथों में हथियार ज्यादा “स्टाइल” लगने लगा है। सोशल मीडिया की रीलों ने शायद ये वहम भर दिया है कि कट्टा रखने से आदमी “डॉन” बन जाता है, जबकि हक़ीक़त में वही कट्टा सीधे जेल की बैरक तक का टिकट काट देता है।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
चुनाँचे इस मामले की धरपकड़ थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक स्वदेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक विनय जायसवाल, आरक्षक अनुराग और मोहित की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
व्यंग्य ये है कि इस मुल्क में अब दो चीज़ें बड़ी आसानी से मिल जाती हैं
एक “नफरत” दूसरी “देशी कट्टा”!
और दोनों का ग्राहक अक्सर वही नौजवान निकलता है, जिसे किताबों, रोज़गार और तालीम से सबसे ज्यादा वास्ता होना चाहिए था।
खैर दोस्तों इस ख़बर से इबरत हासिल करें ज़ुर्म से परहेज़ करें इस नामुराद ज़िन्दगी मे ज़िंदा रहने के लिए जायज कारोबार की तलाश करें और बारूद के रास्ते पर मौत की सौदेबाजी से दूरी बनाये रखें ताकी आप की ईज्जत बरकरार रह सके
admin