थाना अशोका गार्डन:दिनदहाड़े खुली सड़क पर किडनैपिंग, बोलेरो गैंग युवक को उठाकर फरार!!

थाना अशोका गार्डन:दिनदहाड़े खुली सड़क पर किडनैपिंग, बोलेरो गैंग युवक को उठाकर फरार!!

थाना अशोका गार्डन:दिनदहाड़े खुली सड़क पर किडनैपिंग, बोलेरो गैंग युवक को उठाकर फरार!!

Anam Ibrahim 

Journalist 

7771851163

टक्कर, तशद्दुद और फिर अगवा अशोका गार्डन में दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से ईलाक़ा हुआ भयज़दा!

      

      BBC_OF_INDIA 

     जनसम्पर्क Life 

Ps अशोका गार्डन ब्रेकिंग न्यूज़.......

Bhopal /Mp: भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाक़े में एक सनसनीखेज़ वारदात ने खौफ़ और हैरत की लहर दौड़ा दी। पंजाबी बाग स्थित अन्विता हॉस्पिटल के सामने दो बोलेरो वाहनों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले एक चलती बाइक को ज़ोरदार टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे युवकों के साथ मारपीट कर उनमें से एक को जबरन अपने साथ ले गए।

चश्मदीदों के मुताबिक बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान बोलेरो से उतरे हमलावरों ने घेराबंदी कर एक युवक के साथ तशद्दुद किया और उसे वाहन में ज़बरन डालकर फ़रार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेज़ी से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी नज़र से ओझल हो चुके थे।

इत्तला मिलते ही अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और तहक़ीक़ात शुरू कर दी। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अगवा किए गए युवक और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल इस संगीन वारदात के पीछे पुरानी अदावत रंजिश, लेन-देन का विवाद या कोई और वजह है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनज़र रखकर जांच में जुटी हुई है। राजधानी के बीचोंबीच हुए इस दुस्साहसी अगवा कांड ने इलाके में ख़ौफ़ का माहौल बना दिया है लाज़मी है दीनदहाड़े बेखौफ़ राह चलते युवक को सरेआम अपहरण कर लेना राहगीरों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है बहरहाल वारदात ने दूर से दूर तलक 

सनसनी फैला तो दी है। अब देखना ये है की पुलिसया तफ़्तीश तहक़ीक़ पड़ताल मे आगे क़्या खुलाशा होता है 

तबतक के लिए सुरक्षित रहें अपनों के सम्पर्क मे रहे वीरान रास्तो पर ही नही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों मे भी आजूबाजू नज़र जमाये रखे क़्या पता पास से गुजरता शख्स तुम्हे ज़बरन अपने साथ लेजाए