जबलपुर में माँ बेटे ने वैज्ञानिक के घर से 20 लाख का सोना किया पार, दोनों गिरफ्तार!!!
जबलपुर में माँ बेटे ने वैज्ञानिक के घर से 20 लाख का सोना किया पार, दोनों गिरफ्तार!!!
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
अमेरिका में बैठा वैज्ञानिक समझता रहा घर सुरक्षित है, उधर ग्वारीघाट में माँ-बेटे की जोड़ी अलमारी का ‘रिसर्च प्रोजेक्ट’ निपटाती रही!!
BBC_OF_INDIA
जनसम्पर्क Life
Jabalpur/Mp: जबलपुर जी हां यहां रसोई से रिश्ते नहीं, रेकी चल रही थी!
ग्वारीघाट में खाना बनाने वाली महिला ने बेटे संग उड़ाए 20 लाख के सोने के जेवर अमेरिका से लौटे वैज्ञानिक के घर खुला चोरी का खेल
जबलपुर के ग्वारीघाट थाना इलाके में पुलिस ने एक ऐसी चोरी का खुलासा किया है, जिसने घरेलू नौकरों पर आँख मूँदकर भरोसा करने वालों की नींद उड़ा दी है। घर में खाना बनाने आने वाली महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर लाखों के सोने के जेवर साफ कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद कर लिये हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में 55 वर्षीय ज्योति ठाकुर पति चन्द्रभान सिंह ठाकुर और उसका 24 वर्षीय बेटा यश ठाकुर निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट शामिल हैं।
मामला आस्था नगर ग्वारीघाट निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज हुआ। शिवेंद्र अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया राज्य के स्ट्रेट कॉलेज शहर में वैज्ञानिक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी माँ नलिनी द्विवेदी के इलाज के दौरान वे जबलपुर आए थे। 16 जनवरी 2026 को माँ का निधन हो गया।
10 मई 2026 को जब वे वापस अमेरिका लौटने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने माँ के कमरे की अलमारी में रखा ज्वेलरी बॉक्स चेक किया। बॉक्स खोलते ही उनके होश उड़ गए।
अलमारी से सोने की झुमकियाँ, चार कड़े, लाख जड़ी चूड़ियाँ, चैन-पैंडल सेट, कान के टॉप्स, हार, मंगलसूत्र और अन्य जेवर गायब थे। करीब 13 से 14 तोला सोना चोरी हो चुका था। चाँदी के जेवर बॉक्स में रखे मिले, जबकि सोने के खाली डिब्बे वापस अलमारी में सलीके से रख दिये गए थे।
थाना ग्वारीघाट में अपराध क्रमांक 207/26 धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और सीएसपी गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान घर में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें खाना बनाने वाली ज्योति ठाकुर पर शक गहराया।
पुलिस पूछताछ में ज्योति ठाकुर टूट गई और चोरी कबूल कर ली। उसने बताया कि चोरी के कुछ जेवर उसने अपने बेटे यश ठाकुर को छिपाने के लिए दिए थे, जबकि बाकी जेवर घर की अलमारी में छिपाकर रखे थे।
पुलिस ने यश ठाकुर की निशानदेही पर सोने का हार, पैंडल सेट, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और चैन बरामद की। वहीं ज्योति ठाकुर के कब्जे से चार सोने की चूड़ियाँ, पुरानी झुमकियाँ, लाख पट्टी वाले कड़े, अंगूठी समेत अन्य जेवर जब्त किये गये।
ग्वारीघाट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी एच.आर. आटनेरे, उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर, प्रधान आरक्षक नेहा दुबे, आरक्षक संजय गोस्वामी और आरक्षक सौरभ की अहम भूमिका रही।
इस ख़बर से इबरत
नौकर, दोस्त रिस्तेदार कितने ही करीबी हो एहतबार खुद के सिवा किसी पर नही करना
#Jabalpur #JabalpurCrime #MPNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #BreakingNews #GoldTheft #ScientificHouse #Gwarighat #PoliceAction #CrimeStory #JansamparkLife #AnamIbrahim #Journalist #ViralNews #JabalpurPolice #MotherSonGang #GoldRecovery #IndiaNews #HindiNews #CrimeReporter #ExclusiveNews #20LakhGold #AmericaScientist #MPPolice #TrueStory #HindiJournalism #TrendingNews #जनसम्पर्कLife #अनाम_इब्राहिम #जबलपुर #जबलपुर_क्राइम #मध्यप्रदेश #सोने_की_चोरी #मां_बेटे_की_जोड़ी #क्राइम_न्यूज़ #वायरल_खबर #एमपी_पुलिस #जबलपुर_पुलिस #ब्रेकिंग_न्यूज़ #हिंदी_पत्रकारिता #देश_की_खबर #ताज़ा_खबर #अपराध_की_दुनिया #सोना_बरामद #ग्वारीघाट #क्राइम_स्टोरी #जनसम्पर्क_लाईफ
admin