इंदौर में मेहमान-ए-ख़ास निकले जेबकतरे, शादी में आए, मुस्कुराए और पर्स उड़ाकर जाते रहे
Anam Ibrahim
Journalist
7771851163
इंदौर की शादियों में अब दूल्हा-दुल्हन के साथ चोर भी आते हैं और बिना बिदाई के चले जाते हैं जी हां इसे नुखताचीनी न समझे शहर में शादियाँ अब सिर्फ़ रिश्तों का संगम नहीं रहीं, आर्थिक अवसर भी हो चुकी हैं।
मेहमान बनकर आओ, शरीफ़ बनकर बैठो और शातिर बनकर निकल जाओ बाकी सब कैमरे देखते रहेंगे पुलिस के आने तक खामोश इंतेज़ार मे.......
BBC OF INDIA
इंदौर/मप्र: इंदौर धंदेबाजो के इस शहर की चमकती दुल्हनी रातों में अब बारातियों के साथ-साथ शातिर जेबकतरों की आमद मे इजाफ़ा भी शामिल होता दिखाइ दे रहा है। दरअसल कनाडिया थाना इलाक़े के भंडारी रिसोर्ट में एक शानदार शादी की महफ़िल सजी थी मेहमान गोवा से आए थे, और चोर साहब द्वारकापुरी से। दोनों ही शहर से बाहर के नहीं, बस पेशे अलग-अलग थे एक रिश्तेदार, दूसरा आदतन मेहमान-ए-चोरीगार।
रिटायर्ड प्रोफ़ेसर मैडम ने प्यार भरोसे से अपना पर्स कुर्सी पर रखा था जिसमें सोने का नेकलेस, मोती-लालमणि जड़ा लॉकेट, दो झुमके, मोतियों का दूसरा हार, 4000 नकद और एक मोबाइल सब सलीके से रखा था। तभी एक नवयुवक बग़ल की कुर्सी पर बैठा जैसे किसी दार्शनिक चिंतन में डूबा हो और फिर बेफ़िक्री से पर्स उठाकर यूँ निकल गया जैसे सास-बहू के ड्रामे से ऊबकर घर लौट रहा हो।
चुनाँचे पुलिस ने इस संगीन वारदात पर मामला दर्ज कर लिया ज़ुर्मनामा नम्बर 774/2025, पे दफ़ा धारा 305(ए), बीएनएस 2023 के तहत और फिर शुरू हुआ सीसीटीवी का सहारा लेकर युद्ध।
500 से ज़्यादा कैमरों के कलेजो को चाक कर के क़ुरबानी लेने के बाद आखिरकार असली सितारे मिल ही गए
कनिष्क पंथी (23) और सचिन मौर्य (22) दोनों द्वारकापुरी के रहने वाले और दोनों का शग़ल:
शादी में मेहमान बनो, और वापसी में गिफ्ट खुद चुन लो।
लिहाज़ा इन हज़रात को पुलिस ने निर्माणाधीन टीपीएस-5 कॉलोनी के पास स्कूटी सहित दबोच लिया वही स्कूटी जिस पर बैठकर ये अय्याशी भरी मेहनत के पैसे उड़ा देते थे। आरोप है कि रोज़ हज़ारों रुपये ऐसे उड़ते थे जैसे कोई कह रहा हो ज़िंदगी ना मिली दोबारा, चोरी करो दुबारा।
बरामदगी में पुलिस ने सोने का नेकलेस और स्कूटी जब्त की कीमत कुल करीब 4.5 लाख रुपये। बाक़ी गहनों और मोबाइल की कहानी अभी पुलिस की पूछताछ के अंधेरे कमरे में बैठी इंतज़ार कर रही है।
पुलिस अफ़सर ख़ुश हैं आदेश ऊपर से आया, प्लानिंग बीच में बनी, और पकड़ नीचे वालों ने की। बयान वही पुराना अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश किया जाएगा। बस अब शहरवासी दुआ करें कि अगली शादी में कैमरे से ज़्यादा मेहमान भरोसेमंद मिलें।
और हाँ
अगर शादी में कोई नौजवान बग़ल वाली कुर्सी पर बैठ जाए, तो ध्यान रखिएगा
वो या तो बेरोज़गार होगा… या बहुत काम का आदमी।
ख्याल रखियेगा अपना और अपने समान का
admin